मिथुन चक्रवर्ती अस्‍पताल में भर्ती

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।

मिथुन चक्रवर्ती के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। मिथुन चक्रवर्ती की उम्र 73 साल है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने कई टीवी शोज भी जज किए हैं। आखिरी बार उन्हें विवेक अग्निहोत्री की मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ में देखा गया था।

Leave a Comment